जलरंग माध्यम से उकेरे मनोरम दृश्य

शहर के वरिष्ठ चित्रकार गिरीश चौरसिया के चित्रों कर प्रदर्शनी सोमवार को जयपुर के राजपूताना शेरेटन होटल में शुरू हुई। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान सरकार में कला-सांस्कृतिक सचिव डॉ. किरण सोनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर जयपुर के कई वरिष्ठ चित्रकार मौजूद थे।
अलंकृति ग्रुप द्वारा द्वारा आयोजित इस कला प्रदर्शनी में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कलाविद् राम जैसवाल तथा बीसी गहलोत के चित्र भी प्रदर्शित है। कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों में गिरीश चौरसिया ने जलरंग माध्यम में आनासागर-अजमेर, फोर्ट-कुचामनसिटी, नक्की झील-माउण्ट आबू, काव्यात्मक सुबह, अरावली हिल्स आदि दृश्यों का चित्रण किया है। चौरसिया ने बताया कि वर्तमान परिवेश में जलरंग माध्यम में चित्रण प्राय: लुप्त होता जा रहा है। चित्रकारी में कठिन पद्धत्ति होने के कारण देश में इस विधा के कम ही चित्रकार मौजूद है। यह कला प्रदर्शनी 27 अक्टूबर तक चलेगी।

Source - Nagaur Live
No comments:
Post a Comment